IND vs NZ Champions Trophy 2025: भारतीय टीम ने न्यूजीलैंड को चार विकेट से हराकर ICC चैम्पियंस ट्रॉफी 2025 का खिताब अपने नाम कर लिया है. भारत इस पूरे टूर्नामेंट में अजेय रहा। 9 मार्च को दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में खेले गए फाइनल मुकाबले में टीम इंडिया को न्यूजीलैंड ने 252 रन बनाने का लक्ष्य दिया था। जो कि भारतीय टीम ने 49वें ओवर के अंतिम गेंद पर 254 रन बनाकर जीत हासिल की। भारतीय टीम को चैम्पियन बनाने में कप्तान रोहित शर्मा, श्रेयस अय्यर की महत्वपूर्ण भूमिका रही। ICC चैम्पियंस ट्रॉफी 2025 के प्लेयर आफ द मैच रोहित शर्मा ने 76 रन की पारी खेल कर टीम इंडिया की शानदार जीत की नींव रखी। भारतीय टीम ने तीसरी बार चैम्पियंस ट्रॉफी जीती है।
टीम इंडिया सबसे पहले 1983 और 2011 वनडे विश्व कप, 2007 और 2024 टी20 विश्व कप और 2002, 2013 और 2025 चैंपियंस ट्रॉफी का खिताब जीत चुकी है। उसने लगातार पांच मैच जीते सबसे पहले साल 2002 में चैम्पियन बनी थी. तब उसने श्रीलंका को हराकर संयुक्त रूप से खिताब अपने नाम किया था. उसके बाद कूल कप्तान महेन्द्र सिंह धोनी के अगुवाई में भारतीय टीम साल 2013 में चैम्पियन बनी थी. अब 2025 में रोहित शर्मा के कप्तानी में टीम इंडिया ने इतिहास रच दिया।
Table of Contents
न्यूजीलैंड की प्रारम्भिक पारी.

न्यूजीलैंड ने ICC चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के फाइनल में भारत के सामने 252 रन का लक्ष्य रखा था। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला करते हुए कीवी टीम 50 ओवर में सात विकेट पर 251 रन बना सकी। 45 ओवर के बाद आखिरी पांच ओवर में 50 रन बने, जिसकी वजह से न्यूजीलैंड 251 रन का आंकड़ा को छू सका। इसमें सबसे बड़ा योगदान माइकल ब्रेसवेल का रहा,उन्होंने वनडे करियर का पहला अर्धशतक लगाया। ब्रेसवेल ने 40 गेंद में तीन चौके और दो छक्के की मदद से 53 रन की नाबाद पारी खेली। इसके अलावा डेरिल मिचेल 63 रन और ग्लेन फिलिप्स ने 34 रन बनाए। भारत की ओर से कुलदीप यादव और वरुण चक्रवर्ती ने दो-दो विकेट लिए। वहीं रविंद्र जडेजा ने लथेम का विकेट लिया। एक विकेट मोहम्मद शमी ने भी एक खिलाड़ी को आउट किया।
भारतीय टीम की शानदार पारी.

252 रन के लक्ष्य का प्राप्त करने के लिए उतरी भारतीय टीम की शुरुआत शानदार रही। रोहित ने शुरुआत से ही ताबड़तोड़ बल्लेबाजी के साथ 76 रन की पारी खेली जिसमे 7 चौके और 3 छक्के मारे। कप्तान ने शुभमन गिल के साथ पहले विकेट के लिए 105 रन की साझेदारी निभाई। गिल 50 गेंद में 31 रन बनाकर आउट हो गए। इसके बाद विराट कोहली भी एक रन बनाकर चलते बने। एक रन के अंदर भारत ने दो विकेट गंवाए। रोहित ने 41 गेंद में वनडे करियर का 58वां अर्धशतक पूरा किया। वह 83 गेंद में सात चौके और तीन छक्के की मदद से 76 रन बनाकर वह रचिन रवींद्र की गेंद पर स्टंप हुए ।
दो विकेट गिरने के बाद रन रेट बढ़ाने के चक्कर में वह रचिन रवींद्र की गेंद पर स्टंप हुए। इसके बाद श्रेयस अय्यर ने अक्षर पटेल के साथ 61 रन की साझेदारी निभाई। श्रेयस अर्धशतक से चूक गए और 62 गेंद में दो चौके और दो छक्के की मदद से 48 रन बनाकर पवेलियन लौटे। अक्षर पटेल 29 रन और हार्दिक पांड्या 18 रन बनाकर आउट हुए। केएल राहुल ने 33 गेंद में एक चौका और एक छक्के की मदद से 34 रन और रवींद्र जडेजा नौ रन बनाकर नाबाद रहे।
राष्ट्रपति, पीएम अन्य नेताओं ने भारतीय टीम के चैंपियंस ट्राँफी जीत की बधाई.
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू- भारत तीन बार ट्रॉफी जीतने वाली एकमात्र टीम बनी.
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने कहा कि ICC चैंपियंस ट्रॉफी 2025 जीतने के लिए टीम इंडिया को हार्दिक बधाई। भारत तीन बार ट्रॉफी जीतने वाली एकमात्र टीम बन गई है। क्रिकेट इतिहास रचने के लिए खिलाड़ी, प्रबंधन और सहयोगी स्टाफ़ सबसे ज़्यादा प्रशंसा के पात्र हैं। मैं भारतीय क्रिकेट के उज्ज्वल भविष्य की कामना करता हूँ।
पीएम मोदी- एक असाधारण खेल और एक असाधारण परिणाम.
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा कि ICC चैंपियंस ट्रॉफी 2025 को घर लाने के लिए हमारी क्रिकेट टीम पर गर्व है। उन्होंने पूरे टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन किया है। भारतीय टीम के शानदार और ऑल-राउंड प्रदर्शन के लिए हार्दिक बधाई।
गृहमंत्री अमित शाह- भारतीय टीम ने देश को गौरवान्वित किया.
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने चैंपियंस ट्रॉफी में भारत की जीत पर बधाई दी। उन्होंने एक्स पर लिखा कि एक ऐसी जीत जिसने इतिहास रच दिया। आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी में शानदार जीत हासिल करने के लिए टीम इंडिया को बधाई। मैदान पर आपकी जोशीली ऊर्जा और अजेय प्रभुत्व ने देश को गौरवान्वित किया और क्रिकेट उत्कृष्टता के लिए एक नया मानदंड स्थापित किया। आप हमेशा शानदार प्रदर्शन करते रहें।
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह- भारतीय टीम की शानदार जीत..
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि भारतीय क्रिकेट टीम की शानदार जीत और शानदार प्रदर्शन। चैंपियंस ट्रॉफी के फाइनल मैच में न्यूजीलैंड को हराकर टीम इंडिया ने इतिहास रच दिया है। भारत इस जीत से बेहद खुश है। क्रिकेट कौशल के शानदार प्रदर्शन के लिए पूरी टीम को बधाई। आज की यह जीत कई युवाओं और महत्वाकांक्षी क्रिकेटरों को प्रेरित करेगी।
यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ- विजय के रंगों से त्योहारों की बेला.
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि भारतीय टीम के चैंपियंस बनने पर अभिनंदन और देश वासियों को हार्दिक बधाई। भारतीय टीम ने चैंपियंस ट्रॉफी 2025 जीतकर विजय के रंगों से त्योहारों की बेला को और अधिक रंगमय, उल्लासमय बनाने वाली भारतीय टीम के हर खिलाड़ी पर देश को गर्व है। आप सभी के उज्ज्वल भविष्य हेतु अनंत मंगलकामनाएं।